पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश से किया जेल दाखिल

उज्जैन, पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना देवासगेट पुलिस द्वारा एक गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं सशक्त कार्यवाही करते हुए पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल कराया गया।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*–

थाना देवासगेट पर पंजीबद्ध मर्ग क्रमांक 42/25 धारा 194 बीएनएसएस की जाँच में देवासगेट पुलिस द्वारा यह ज्ञात हुआ कि मृतिका कोमल पति मुकेश पारदी द्वारा अज्ञात जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारण उपचार के दौरान दिनांक 11.12.2025 को सीएच अस्पताल उज्जैन में मृत्यु हो गई थी।

मृतिका के परिजनों एवं साक्षियों के कथनों में यह तथ्य सामने आया कि पति मुकेश पारदी द्वारा मृतिका को लगातार मारपीट एवं प्रताड़ना दी जाती थी, जिससे तंग आकर मृतिका ने जहर खाकर आत्महत्या की।

पीएम रिपोर्ट एवं कथनों के आधार पर आरोपी मुकेश पारदी के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस का अपराध पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्रवाही*–

उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी देवासगेट निरीक्षक अनिला पाराशर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित दबिश देते हुए आरोपी *मुकेश पिता राजाराम, जाति पारदी, निवासी खड़ी देपालपुर, इंदौर देहात* को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

गिरफ्तारी उपरांत आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का जेल दाखिल किए जाने के आदेश प्राप्त हुए। आदेश के पालन में थाना देवासगेट पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत जेल दाखिल कराया गया।

*🔹सराहनीय भूमिका –*

थाना प्रभारी देवासगेट निरीक्षक अनिला पाराशर , एसआई रामेश्वर धानक , प्रधान आरक्षक नागेंद्र , आर शैलेश ,आर जितेन्द्र , मआर सोनू!