उज्जैन, गुरुवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह एवं उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा ली गई जिसमें संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपत्ति कर वसूली का प्रतिशत बढ़ाया जाए साथ ही शहर के बड़े होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मकानों, सिनेमा हॉल इत्यादि की नपती की जाए एवं जो क्षेत्रफल बड़ा हुआ है उस बड़े हुए क्षेत्रफल का संपत्ति कर वसूला जाए साथ ही रिकॉर्ड में नई संपत्तियों को दर्ज करते हुए ज्यादा से ज्यादा बिल जारी किए जाए*
*अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह द्वारा संपत्ति कर की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया कि संपत्ति कर की वसूली हेतु शहर में बड़े बकायदारों से संपर्क करते हुए बकाया राशि वसूल की जाए जिन बड़े बकायदारों द्वारा संपत्ति कर नहीं जमा किया जा रहा है उन पर तालाबंदी एवं कुर्की की कार्यवाही करें, शहर में प्रायः देखने में आ रहा है कि घरेलू संपत्तियों को कमर्शियल के रूप से उपयोग किया जा रहा है ऐसे उपभोक्ताओं से कमर्शियल की दर से संपत्ति कर वसुला जाए, ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस बनाए जाने के निर्देश दिए इसके लिए ट्रेड लाइसेंस का अमला फील्ड में दुकानों का सर्वे करते हुए ट्रेड लाइसेंस बनाएं*
*बैठक में संपत्ति कर अधिकारी श्री सुनील जैन, समस्त जोन के संपत्ति कर अधिकारी एवं सहायक संपत्ति कर अधिकारी उपस्थित रहे!
