प्रयास पैरेंट एसोसिएशन, राजकोट के दिव्यांग बच्चों ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

उज्जैन, प्रयास पैरेंट एसोसिएशन, राजकोट के दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों सहित कुल 120 सदस्यों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के पावन दर्शन लाभ प्राप्त किए।
एसोसिएशन की श्रीमती पूजा पटेल ने बताया कि समस्त दिव्यांग बच्चों ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस किया। यह आध्यात्मिक अनुभव उनके लिए अत्यंत भावुक, सुखद एवं प्रेरणादायी रहा। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा की गई सुगम एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था की भी प्रशंसा की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री हिमांशु कारपेंटर द्वारा सभी दिव्यांग बच्चों का स्वागत एवं सत्कार किया गया।