यात्रीगण कृपया ध्यान दें, वडोदरा-दाहोद-वडोदरा मेमू पुनः बहाल

उज्जैन, यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निरस्त वडोदरा–दाहोद मेमू सेवा को पुनः बहाल किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 69233/69234 वडोदरा–दाहोद–वडोदरा मेमू 30 जनवरी 2026 से अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जाएगी।