उज्जैन, दिनांक 28.01.2026 को फरियादी रामेश्वर पिता भैरुलाल राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम तेलीखेड़ा, थाना भैरवगढ़, जिला उज्जैन द्वारा थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई ,कि वह आर.जे. रेस्टोरेंट, चंदुखेड़ी में कार्य करते है। दिनांक 27.01.2026 की रात्रि लगभग 09.00 बजे रेस्टोरेंट से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर जा रहा था। रात्रि लगभग 10.00 बजे चकरावदा टोल टैक्स से आगे पुल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों में से एक मोटरसाइकिल क्रमांक MP 13 DN 9866 थी तथा दूसरी बिना नंबर की थी। आरोपियों द्वारा फरियादी की मोटरसाइकिल में लात मारकर गिरा दिया गया तथा चाकू दिखाकर भयभीत कर उससे एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (Idea सिम नंबर 7354698320) व ₹16,800/- नगद लूट लिए गए।
घटना के पश्चात आरोपी उज्जैन की ओर भागे। इसी दौरान आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति अजय पिता शंकरलाल प्रजापत, निवासी ग्राम झिरनिया, से बैग झपटमारी की, जिसमें ₹50,000/- नगद, मोबाइल फोन, तथा अन्य कागजात थे । फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना भैरवगढ पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –*
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी भैरवगढ़ निरीक्षक रघुनाथ सिंह शक्तावत द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, साथ ही विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतारसी की गई तथा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।
दिनांक 29.01.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल चारों आरोपी मोहनपुरा ब्रिज के आसपास देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
01. *आकाश पिता शंकर परमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी चारधाम रोड, जयसिंहपुरा, उज्जैन*
02. *प्रवीण उर्फ चीनू माली पिता हुकुम माली, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भण्डारिया खाल, थाना भैरवगढ़, उज्जैन*
03. *योगराज उर्फ युवराज जाटवा पिता विक्रम जाटवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी गौंसा, उज्जैन*
04. *मजहर उर्फ गोलू अंसारी पिता अनीश अंसारी, निवासी मदीना कॉलोनी, जुना सोमवारिया, उज्जैन*
आरोपियों को थाना लाकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा घटना दिनांक व समय पर अपराध करना स्वीकार किया गया।
*🔹जप्त सामग्री –*
आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई—
01. एक करिज्मा मोटरसाइकिल क्रमांक MP 13 DN 9866
02. एक पल्सर मोटरसाइकिल
03. एक खटकेदार चाकू
04. दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन व एक बैंक पासबुक
*लूट की शेष राशि के संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है।*
*🔹आगे की कार्यवाही –*
गिरफ्तार आरोपियों को थाना भैरवगढ़ पुलिस द्वारा आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पीआर प्राप्त किया जाएगा। प्रकरण की विवेचना जारी है।
*🔹सराहनीय भूमिका*–
थाना प्रभारी भैरवगढ़ निरीक्षक रघुनाथ सिंह शक्तावत , उप निरीक्षक महेंद्रपाल सेंधव , उप निरीक्षक शोभाराम किरार , सहायक उप निरीक्षक कैलाश चौहान , प्रधान आरक्षक योगेंद्र मालवीय ,आरक्षक नरेंद्र मकवाना