उज्जैन, जिला उज्जैन में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरोद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं धोखाधड़ी के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 29.01.2026 को फरियादी दिलीप धानुका, निवासी ग्राम मसवाडिया, थाना भाटपचलाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसके परिजन उसकी शादी हेतु लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश धानुका एवं लखन बलाई के माध्यम से उसकी पहचान पायल क्षारिया, निवासी भोपाल से कराई गई।
उक्त दोनों व्यक्तियों एवं पायल द्वारा शादी कराने के एवज में 1,40,000/- रुपये की मांग की गई, जिसमें से फरियादी द्वारा 90,000/- रुपये नगद दिए गए तथा शेष राशि बाद में देने का समझौता हुआ। दिनांक 19.01.2026 को ग्राम गजनीखेड़ी में फरियादी एवं पायल का विवाह कराया गया।
विवाह के मात्र 8–10 दिनों के भीतर ही पायल द्वारा लगातार अतिरिक्त पैसों की मांग की जाने लगी। पैसे नहीं देने पर दिनांक 29.01.2026 को पायल मौका पाकर मुकेश के साथ फरियादी के घर से फरार हो गई । सूचना पर थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पायल एवं उसके सहयोगी द्वारा पूर्व में भी अन्य व्यक्तियों के साथ विवाह के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
*🔹अपराध पंजीबद्ध –*
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक : 39/2026 धारा : 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023
के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹गिरफ्तार आरोपीगण –*
01. *पायल पिता राकेश क्षारिया, निवासी भोपाल*
02. *मुकेश पिता भेराजी धानुका, निवासी ग्राम सरवना*
03. *जुनैद उर्फ अमन पिता युसुफ खान, निवासी सुजानगढ़ (राजस्थान)*
*(अन्य आरोपियों की तलाश जारी है)*
*🔹न्यायालयीन कार्रवाई –*
गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*🔹सराहनीय भूमिका –*
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौधरी, सउनि वरसिंह चरपोटा,
प्रधान आरक्षक परमिंदर यादव, राकेश मालवीय, राहुल अटोलिया, पुष्पराज सिंह, शैलेन्द्र सिंह,
आरक्षक हितेश निम्बोला, विजय जाट, सुन्दरलाल, सुनील चौधरी, जीवन जाट, महिला आरक्षक सपना राठौर, सीमा सिंगाड, मोनिका राव,
तथा सैनिक अजयपाल की विशेष भूमिका रही।