समृद्ध किसान एवं समृद्ध प्रदेश की थीम पर मोटर सायकिल रैली निकली गई

उज्जैन, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समृद्ध किसान एवं समृद्ध प्रदेश के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है।इसी तारतम्य शुक्रवार, 30 जनवरी को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री अत्येन्द्र गुर्जर ने किसान मोटर सायकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कार्यालय उप संचालक कृषि से शुरू होकर कोठी परिसर, कालिदास अकादमी, शहीद पार्क, टॉवर चौराहा, चामुण्डा माता चौराहा होते हुए कृषि उपज मण्डी उज्जैन तक समृद्ध किसान एवं समृद्ध प्रदेश की थीम का संदेश देते हुए निकाली गई।

किसान मोटर सायकिल रैली के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, नारवाई प्रबंधन के उपाए, संतुलित खाद्य उर्वरक के उपयोग, खेती की नवीन एवं उन्नत तकनीकि के उपयोग, उर्वरक वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था, सिंचाई में पानी की बचत करने के लिए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप से सिंचाई करना एवं मोटर सायकिल चलाते समय हेलमेट पहनना एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने संबंधी संदेश दिए गए। रैली का समापन कृषि उपज मण्डी उज्जैन में हुआ।

इस अवसर पर कृषि विभाग के समस्त कार्यालय प्रमुख, मैदानी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए किसान भाईयों ने सहभागिता की।