उज्जैन, बीते 14 साल में देश और प्रदेश में निरंतर विकास हुआ है। लेकिन अभी और विकास की जरूरत है। यह बात मप्र सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को उज्जैन के नीलगंगा स्थित शिवांजलि गार्डन में आयोजित मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक व संभागीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कही।
मंच पर उपस्थित विशेष अतिथि उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई नंदलाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को अभी 20 हजार रुपए की श्रद्धा निधि मिल रही है जिसे जल्द ही 30 हजार रुपए महीना किया जाएगा। इसके साथ ही जल्दी मध्य प्रदेश सरकार जल्द पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करेगी इसके लिए नियम बन रहे है।
विशेष अतिथि उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम की सभापति कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर मप्र सरकार द्वारा सिंहस्थ के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शलभ भदौरिया के नेतृत्व में हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष में दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने किया। स्वागत भाषण उज्जैन जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कटारिया ने दिया। करीब चार वर्षो के बाद उज्जैन में हुए संघ के बड़े आयोजन में प्रदेशभर के जिलों से सैकड़ों पत्रकारों ने सहभागिता की। उज्जैन आए पत्रकारों को सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन कराए गए। प्रांतीय बैठक व संभागीय सम्मेलन में पत्रकारों से संबंधित लंबित मांगों, विभिन्न समस्याओं एवं मुख्य रूप से सिंहस्थ 2028 को वैश्विक पहचान एवं मीडिया की भूमिका को लेकर वैचारिक मंथन हुआ। अतिथियों का स्वागत संघ के राजेंद्र पुरोहित, राजेंद्र राठौर, मनोज जैन, डॉ. घनश्याम शर्मा, आनंद पांचाल, डॉ. गोविंद सोलंकी, नीलेश शर्मा आदि ने किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के शरद जोशी, मोहम्मद अली, राजकुमार दुबे, रिजवान अहमद सिद्दीकी,सत्यनारायण वैष्णव, राजेंद्र राजपुरोहित, राजेंद्र राठौर, दिलीप सिंह भदौरिया,सरल प्रताप सिंह भदौरिया, अनिल त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, प्रहलाद सिंह भदौरिया, मनोज गोस्वामी आदि पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर मंच से ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर उज्जैन के महंत श्री महावीर नाथ जी महाराज, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय, आर्टिस्ट एवं इवेंट ऑर्गेनाइजर कपिल यार्दे, समाजसेवी संतोष चौहान का समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंच से विशिष्ट सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया। कार्यक्रम के समापन पर संघ के रामचरण शर्मा ने जानकारी दी कि अगली प्रांतीय बैठक खरगोन में आयोजित की जाएगी।
