उज्जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव ने शनिवार शाम को जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक श्री अरुण कुमार राठौर की माता श्रीमती उमादेवी राठौर के देवलोकगमन पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब के सभागृह में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी ,प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विशाल हाड़ा, प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने स्व श्रीमती राठौर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।