आवागमन के दौरान गुम हुआ लाखों रुपये मूल्य का बैग डाबरी पीठा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद

उज्जैन,दिनांक 29.01.2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना क्षेत्र में सूचना दी गई कि शहर में आवागमन के दौरान उसका एक बैग अनजाने में गिरकर गुम हो गया है। उक्त बैग में लगभग 200 ग्राम सोने के बहुमूल्य आभूषण, ₹45,000/- नकद राशि, एवं अन्य महत्वपूर्ण निजी दस्तावेज व सामान रखा हुआ था।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बैग में रखे कुल सामान की कीमत लगभग ₹25 से ₹30 लाख के मध्य आँकी गई।

*🔹पुलिस कार्यवाही—*

सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राहुल देशमुख के निर्देशन में थाना खाराकुआं पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।

थाना खाराकुआं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन, संभावित मार्गों की पहचान, स्थानीय जानकारी का संकलन तथा तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों की सहायता से सतत खोज अभियान चलाया गया।

*🔹बरामदगी—*

पुलिस टीम की सतर्कता, निरंतर प्रयास एवं पेशेवर कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप डाबरी पीठा क्षेत्र से गुम हुआ बैग पूर्णतः सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया। बरामद बैग की विधिवत जांच करने पर उसमें 200 ग्राम सोने के आभूषण, ₹45,000/- नकद राशि एवं अन्य निजी दस्तावेज/सामान सुरक्षित पाए गए।

आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के पश्चात बरामद समस्त सामग्री संबंधित व्यक्ति को विधिवत रूप से सुपुर्द की गई।

*🔹निष्कर्ष—*

उक्त सफल कार्यवाही में थाना खाराकुआं पुलिस की महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका रही। यह कार्यवाही उज्जैन पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं आमजन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाती है। उज्जैन पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।