संपत्तिकर जमा करने हेतु अवकाश के दिनों में भी खुले रहें जोन कार्यालय

उज्जैन, शहर के करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपत्ति कर की राशि जमा करने हेतु अवकाश के दिनों में भी नगर निगम के समस्त जोन कार्यालय खुले रहें जिसमें संपत्तिकर दाता द्वारा अपना बकाया संपत्ति कर जमा करते हुए निगम द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ लिया*
*संपत्ति कर विभाग के उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया की संपत्ति कर की बकाया राशि वसूली हेतु एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए अवकाश के दिन (शनिवार, रविवार) में भी नगर निगम के जोन कार्यालय संपत्ति कर शाखा खुले रहें, जिसमें करदाताओं की सुविधा एवं ज्यादा से ज्यादा कर की राशि जमा करने के लिए यह पहल नगर निगम द्वारा की गई है इसी के साथ 03 स्थानों पर जिसमें पिपलीनाका जोन कार्यालय, इंदिरा नगर एवं सिंधी कॉलोनी चौराहा पर संपत्ति कर विशेष शिविर आयोजित किए गए जिसमें संपत्ति कर विभाग के अमले द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपत्ति कर जमा करवाया गया साथ ही शिविर में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा निरंतर बड़े बकायदारों को फोन लगाते हुए विशेष शिविर में बकाया कर की राशि जमा करवाई गई!