उज्जैन,पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में गंभीर अपराधों पर कठोर कार्यवाही, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद आकांक्षा के मार्गदर्शन में थाना खाचरौद पुलिस द्वारा पंजीबद्ध एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में आरोपी को न्यायालय से कठोर दंड दिलाया गया है।
*🔹घटना एवं प्रकरण का विवरण —*
थाना खाचरौद पर अपराध क्रमांक 298/17 दिनांक 02.06.2017 को आरोपी *कैलाश पिता मांगू डोडियार जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम उमरबटा थाना रावटी जिला रतलाम* के विरुद्ध *धारा 302, 450, 394, 397, 412 एवं 201 भा.दं.सं. तथा धारा 66-बी आईटी एक्ट* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण में आरोपी द्वारा सुनियोजित तरीके से घर में अनाधिकृत प्रवेश कर लूट की नीयत से वारदात करते हुए हत्या करना एवं घटना से संबंधित साक्ष्यों को नष्ट करने के तथ्य सामने आए थे। थाना खाचरौद पुलिस द्वारा वैज्ञानिक, तकनीकी एवं मौखिक साक्ष्य एकत्र कर प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर सक्षम न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।
*🔹न्यायालय का निर्णय —*
उक्त प्रकरण में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खाचरौद, जिला उज्जैन द्वारा दिनांक 29.01.2026 (सोमवार) को निर्णय पारित किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए निम्नानुसार दंड से दंडित किया गया —
धारा 450 भा.दं.सं. — 07 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2000/- अर्थदंड
धारा 394 भा.दं.सं. — 07 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2000/- अर्थदंड
धारा 397 भा.दं.सं. — 07 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2000/- अर्थदंड
*धारा 302 भा.दं.सं.– आजीवन कारावास एवं ₹10,000/- अर्थदंड
धारा 201 भा.दं.सं. — 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2000/- अर्थदंड*
धारा 66-बी आईटी एक्ट — 01 वर्ष का सश्रम कारावास
सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
*🔹प्रभावी अभियोजन —*
प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक (ADPO) श्री सुनील परमार द्वारा सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को कठोरतम दंड से दंडित कराया जा सका।
*🔹पुलिस की सराहनीय भूमिका —*
इस प्रकरण में थाना खाचरौद पुलिस द्वारा की गई सूक्ष्म विवेचना, साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन, गवाहों की सुदृढ़ प्रस्तुति एवं अभियोजन के साथ समन्वय के कारण न्यायालय से दोषसिद्धि सुनिश्चित हुई।
उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।