उज्जैन, सत्यांश ह्यूमैनिटेरियन मिशन अंतर्गत ‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम में शहीद दिवस पर आश्रम द्वारा महारोगियों के साथ प्रेरणा दिवस के रूप में याद किया जाकर अनेक सेवा संकल्प लिए। महात्मा गांधी को पुण्य स्मरण करते हुए आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, मोनिका दीदी सहित कुष्ठधाम हामूखेड़ी से आए महारोगी भाई बहनों ने महात्मा गांधीजी के चित्र पर सूतांजलि अर्पित की। सुधीर भाई ने सर्वधर्म प्रार्थना एवं वैष्णव जन तो तेने कहिए भजन के साथ महारोगियों को महात्मा गांधी के विचारों एवं कार्यों को बताते हुए बापू के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया और आश्रम के विशेष बच्चों को बापूजी का जीवन परिचय प्रदान कर सत्य एवं अहिंसा पर चलने की शिक्षा प्रदान की। महारोगियों के लिए चिकित्सकीय सुविधाऐं उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर महारोगियों को खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता के साथ विशेष भोजन कराया।
