आधार कार्ड दिखाकर समस्त शहरवासी श्री महाकालेश्वर दर्शन व्यवस्था का लाभ लेवें – महापौर श्री मुकेश टटवाल

उज्जैन,श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित अवंतिका द्वार उज्जैन वासियों के लिए आधार कार्ड दिखाकर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन व्यवस्था प्रारंभ कि गई है सोमवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा एमआईसी सदस्यों के साथ अवंतिका द्वार एवं महाकाल दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया गया जो कि पूर्व में निर्धारित दर्शन व्यवस्था जैसी स्थिति में है महाकाल दर्शन व्यवस्था के दौरान उज्जैन शहर के दर्शनार्थियों से चर्चा की गई महापौर द्वारा सभी शहरवासीयो से अपील की है कि महाकाल मंदिर में सुचारू दर्शन व्यवस्था का लाभ अपना आधार कार्ड दिखाकर लेवे एवं महाशिवरात्रि पर्व पर भी यही दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे!
इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री रजत मेहता, डॉ योगेश्वरी राठौर, सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल उपस्थित रहें!