उज्जैन, माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार दिनांक 03 फरवरी को शहर के 10 स्थलों जिसमें गुदरी चौराहा पानी की टंकी, चार धाम टंकी, रवि शंकर नगर टंकी, नागझिरी टंकी, सुभाष नगर टंकी, पार्श्वनाथ टंकी, बसंत विहार टंकी, देवास गेट टंकी, नगर निगम मुख्यालय, कलेक्टर भवन पर जल सुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक किया गया*
*जल सुनवाई में निम्नलिखित समस्याओं का निवारण किया जा रहा है जिसमें*
*1. पेयजल लीकेज से संबंधित समस्याएं*
*2. नल कनेक्शन से संबंधित समस्याएँ*
*3. बोरवेल से संबंधित समस्याएँ*
*4. हैंडपंप से संबंधित समस्याएँ*
*5. जल नमूना संग्रह (पानी की गुणवत्ता जाँच हेतु)*
*जल सुनवाई में कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 2 लीकेज संबंधित, 2 गंदे/मटमैला पानी संबंधित, 1 नल नहीं आने/कम प्रेशर संबंधित,2 टंकी परिसर संबंधित रही जिसका निश्चित समय अवधि में निराकरण किया जाएगा*
*इस दौरान जल सुनवाई में जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा द्वारा गुदरी चौराहा पानी की टंकी पर जल सुनवाई में पहुंच कर आने वाले नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कहां गया*
*इसी के साथ साथ अमृत मिशन अभियान अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वार्ड अंतर्गत घर-घर पहुंचकर पेयजल सप्लाई के दौरान पानी की शुद्धता की जांच टेस्टिंग किट के माध्यम से भी की जा रही है एवं पानी के सैंपल को लैब में भी भेजा जा रहा है!