उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) अलोक शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज श्रीमती पुष्पा प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
उक्त अभियान के अंतर्गत थाना चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा अपहरण के दो गंभीर प्रकरणों में त्वरित, प्रभावी एवं तकनीकी कार्यवाही करते हुए दोनों अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तियाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
*🔹पुलिस कार्यवाही का विवरण*–
थाना चिमनगंजमंडी पर दर्ज अपहरण प्रकरण में अपहृत बालिका की तलाश हेतु पृथक-पृथक पुलिस टीमें गठित की गईं।
साइबर सेल उज्जैन के सहयोग, सीसीटीवी विश्लेषण एवं अंतरजिला पुलिस समन्वय के माध्यम से दिनांक 04.02.2026 को बालिका को जिला इंदौर आजाद नगर से सकुशल दस्तियाब किया गया। तथा आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है । विवेचना कार्य व नाबालिग बालिका के कथन अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
▪️इसी क्रम में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिमनगंजमंडी में अपहृत नाबालिग बालिका के अपहरण का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर सतत पतारसी करते हुए दिनांक 04.02.2026 को बालिका को सकुशल दस्तियाब किया गया।
👮♂️ सराहनीय पुलिस टीम
उक्त सफल कार्यवाहियों में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही —
थाना प्रभारी चिमनगंजमंडी निरीक्षक गजेंद्र पचौरिया, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह मंडलोई, लिविन खेस, प्र.आर. 1038 मनोज कटारिया, नरेंद्र पाटीदार,आरक्षक 1491 आनंद मिश्रा, 1556 योगेश शर्मा, महेश बैस, संजीव,महिला आरक्षक 1049 सुमन वास्कले, 1899 पूजा सोनगरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रतीक यादव, प्र.आर. राजपाल सिंह, तथा थाना आजादनगर इंदौर के प्र.आर. 93 संजय तिवारी एवं आर. 2864 कृष्णकुमार पटेल।
*🔹उज्जैन पुलिस की अपील*–
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गुमशुदगी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर सुरक्षित दस्तियाबी सुनिश्चित की जा सके।