उज्जैन,उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला-2026 अंतर्गत मेला की अवधि हेतु उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज, इंदौर रोड़, उज्जैन में शेष रहें आवंटन से शेष रही 4 व्हीलर/2 व्हीलर ऑटो मोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, कार डेकोरेटेड, फुड झोन, जनरल सामग्री (मनीहारी), तथा बैंकिग कार्य एवं आर.टी.ओ. क्षेत्र की विभिन्न दुकान /भूखण्डों को अस्थायी रूप से मेला अवधि हेतु आवंटन किये जाने के लिये निर्धारित न्यूनतम आरक्षित मूल्य राशि से अधिक राशि की (प्रस्थापना) ई-निविदा आमंत्रित की जाती है। उक्त ई-निविदा के आवेदन पत्र दिनांक 08.02.2026 को दोपः 12:30 बजे तक ऑनलाईन जमा किये जाकर दिनांक 08.02.2026 को दोपः. 01:30 बजे तक संबंधित के द्वारा वित्तीय बीड प्रस्तुत की जा सकेगी। प्राप्त ई-निविदायें दिनांक 08.02.2026 को दोपहर 01:40 बजे के पश्चात् खोली जावेगी। व्यवसाय हेतु इच्छुक व्यक्ति / संस्था / कम्पनी आदि विस्तृत जानकारी आदि नगर पालिक निगम, उज्जैन की वेबसाईट www.nagarnigamujjain.org/ पर एवं राजस्व विभाग (अन्यकर), नगर पालिक निगम, उज्जैन के कक्ष क्रमांक 135 में एवं निगम मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर कार्यालयीन समय में देखी जा सकती है। ई-निविदा प्रस्तुत करने हेतु URL https://vikrammela.mponline.gov.in/ पर या फिर एम.पी. ऑनलाईन के अधिकन कियोस्क सेंटर पर भी ई-निविदा आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी