उज्जैन,महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शुक्रवार को एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा एवं अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह के साथ देवास रोड स्थित तरणताल के पुनःनिर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाकर प्रचलित कार्यो की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रीष्म ऋतु में शहरवासियों को तरणताल का लाभ मिल सके इस हेतु 15 दिवस में शेष रहे कार्यो को पूर्ण किया जाकर इसके लोकार्पण की तैयार की जाए।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा देवास रोड स्थित तरणताल का 6 करोड़ की लागत से पुनः निर्माण कार्य करवाया गया है जिसमें ओलम्पिक साईज स्वीमिंग पुल, शावर ऐरिया, वासरूम इत्यादि का निर्माण किया गया है इसी के साथ ही 2.5 करोड की लागत से सड़क निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री मनोज राजवानी, उपयंत्री श्री मुकेल मेश्राम एवं सम्बंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
