उज्जैन, नगर निगम जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत नगर निगम परिसर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिसमें नगर निगम परिसर क्षेत्र में स्थित स्विमिंग पूल के पास पंच पीर मजार के समीप के अवैध अतिक्रमण को शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से 04 जेसीबी सहित डंपर अन्य संसाधन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया*
अवैध अतिक्रमण एवम जंगली झाड़िया में असामाजिक तत्व डेरा डाले रहते थे एवम गंदगी फैलाते थे। उक्त स्थल को अतिक्रमण एवम गंदगी मुक्त करने शनिवार को निगम टीम द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें लगभग 02 करोड़ से अधिक राशि की 06 हजार स्क्वायर फीट भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, कार्यवाही के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उक्त स्थल पर से टीन शेड एवं दीवार, बाउंड्रीवाल को हटाया गया साथ ही भूमि का समतलीकरण करवाते हुए नगर निगम की शासकीय भूमि का बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में किसी के भी द्वारा अतिक्रमण ना किया जाए। कार्यवाही के दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा लागतार मुनादी कर अतिक्रमण नही करने एवम गंदगी ना करने की अपील की गई है।
