उज्जैन, कल से माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा प्रारंभ हो रही हे। डीईओ महेंद्र खत्री ने बताया कि परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था हो गई हे । सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त कर दिये गये हे । एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया कि सभी केंद्र पर पर्यवेक्षण कार्य करने वाले कर्मचारियों को बीईओ के माध्यम से नियुक्त कर दिया गया हे । परीक्षा व्यवस्थित संचालित हो इसके लिए 10 निरीक्षण दल बनाए गये हे । कुल 10 अतिसंवेदनशील केंद्र पर पृथक से प्रेक्षक भी नियुक्त कर दिये गये हे । कुल 77 परीक्षा केंद्र पर पुलिस गार्ड भी पुलिस विभाग द्वारा नियुक्त किए गए हे।