उज्जैन, जिले में आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही हे। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के लिए सीसीटीवी से सभी स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। पेपर से सम्बंधित प्रक्रिया की संपूर्ण समय वीडियोग्राफी भी की जाएगी। साथ ही जिले के परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा सतत् चेकिंग की जायेगी।
डीईओ श्री महेंद्र खत्री ने बताया कि परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था कलेक्टर श्री सिंह के नेतृत्व में की गई है। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त कर दिये गये है। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षण कार्य करने वाले कर्मचारियों को बीईओ के माध्यम से नियुक्त कर दिया गया हे । परीक्षा व्यवस्थित संचालित हो इसके लिए 10 निरीक्षण दल बनाए गये हे । कुल 10 अतिसंवेदनशील केंद्र पर पृथक से प्रेक्षक भी नियुक्त कर दिये गये हे । कुल 77 परीक्षा केंद्र पर पुलिस गार्ड भी पुलिस विभाग द्वारा नियुक्त किए गए है।