नागदा क्षेत्र में लूट की वारदात का खुलासा – 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा त्वरित, सजग एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बिरलाग्राम क्षेत्र में चाकू एवं लोहे के पाइप से हमला कर लूट की गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹6,00,000/- मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

*🔹घटना का विवरण:*
दिनांक 04.02.2026 को फरियादी राहुल गुर्जर (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम गिंदवानिया, अपनी माता पन्नाबाई के साथ शादी समारोह से मोटरसाइकिल द्वारा वापस लौट रहे थे। शाम लगभग 7:00 बजे खुरमुडी रोड ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर लोहे के पाइप एवं चाकू से हमला किया, जिससे फरियादी एवं उनकी माता घायल हो गए।

आरोपियों द्वारा फरियादी की माता के पहने लगभग 1.7 किलोग्राम चांदी के आभूषण (कंदोरा, आंवले, कड़े), एक सोने की मुर्की एवं फरियादी का वीवो मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिरलाग्राम में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*🔹पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा सुनियोजित रणनीति के तहत:
• फरियादी से विस्तृत पूछताछ
• ⁠संभावित मार्गों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी संकलन
• ⁠क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण
• ⁠मुखबिर तंत्र एवं सामुदायिक पुलिसिंग को सक्रिय किया गया

सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्राम घिनोदा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*🔹गिरफ्तार आरोपी का विवरण:*
1. दिनेश पिता जानकीलाल मोंगिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेरवास, जिला धार
2. घनश्याम पिता जानकीलाल मोंगिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी खेरवास, जिला धार
3. गणेश उर्फ गणपत पिता दशरथ मोंगिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी मंदसौर
• दो आरोपी सगे भाई हैं।
• आरोपी घनश्याम पर 11 एवं दिनेश पर 09 पूर्व आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

*🔹जप्त सामग्री*
• चांदी का कंदोरा, आंवले एवं कड़े
• ⁠सोने की मुर्की
• वीवो मोबाइल फोन
• लोहे का पाइप
• चाकू
• टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल
*कुल अनुमानित मूल्य: लगभग ₹6,00,000/-*

🔹आरोपी भाटपचलाना क्षेत्र में किराये से रहकर शराब सेवन के बाद सुनसान मार्गों पर गहने पहने व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। मोटरसाइकिल से पीछा कर लोहे के पाइप से हमला कर गिराते तथा हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

*🔹सराहनीय भूमिका:*
थाना प्रभारी उनि. जितेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में थाना बिरलाग्राम, थाना खाचरोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा समन्वित एवं पेशेवर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास पुनः स्थापित किया गया है।

*🔹उज्जैन पुलिस की अपील*

उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सुनसान मार्गों पर आवागमन करते समय विशेष सतर्कता बरतें।

उज्जैन पुलिस अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।