उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी तराना भविष्य भास्कर के पर्यवेक्षण में थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए भैंस चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है।
थाना माकड़ोन में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 21/26, धारा 331(4), 305(ई) बी.एन.एस. के अंतर्गत विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपीगण –
01. रामबाबु पिता नंदराम तंवर , उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बसी तलावाड़ा, थाना खिलचीपुर, जिला राजगढ़*
02. बबलु पिता जगन्नाथ तंवर , उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेमपुरा, थाना खिलचीपुर, जिला राजगढ़*
को दिनांक 14.02.2026 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 02 भैंसें जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये है, बरामद की गई हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय तराना में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 29.01.2026 को थाना माकड़ोन पर फरियादी मुकेश सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पिता तेजु सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम झलारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26.01.2026 की रात्रि अज्ञात आरोपीगण उनके बाड़े में बंधी हुई तीन मुर्रा नस्ल की भैंसें, जिनकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये थी, चोरी कर ले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया माल बरामद किया गया।
*⭐ सराहनीय भूमिका –*
इस सफल कार्यवाही में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—थाना प्रभारी माकड़ोन प्रदीप सिंह राजपूत ,उनि — हुकुम सिंह सोलंकी ,सउनि — शांतिलाल राजपूत ,आरक्षक — 246 राजेन्द्र सिंह ,आरक्षक — 1429 जगदीश लबाना ,सैनिक — 181 मांगीलाल सैनिक — 485 राहुल ,सैनिक 560 विनोद मंडोर उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों पर कठोर कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है।
संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।