उज्जैन, मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर पार्टी को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिये आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश में झोन कॉर्डिनेटर के पद की मीडिया टीम की सूची जारी की गई है। यह घोषणा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में की गई है।
मध्यप्रदेश में जारी सूची के अनुसार दीपक बिजौरे को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के लिए उज्जैन झोन कॉर्डिनेटर के पद पर नियुक्त कर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर संगठन विस्तार, मीडिया समन्वय और जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे पार्टी की क्रांतिकारी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है ।
प्रदेश में मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए झोन कॉर्डिनेटर की नई टीम, मीडिया के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी मिलने पर उज्जैन जिले से प्रदेश कोर कमेटी के मेंबर महेश मनचंदिया ,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, अभिषेक शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन परमार ,पूर्व महापौर प्रत्याशी संतोष वर्मा एवं सदस्य नासिर बेलिम ओर अन्य पार्टी के सदस्यों ने दीपक बिजौरे को पार्टी की नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
