सूने मकान में हुई ₹5 लाख के जेवरात की चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

उज्जैन, दिनांक 26.01.2026 को फरियादी विपिन कुमार ढोणे पिता स्व. बाबुराव ढोणे, उम्र 47 वर्ष, निवासी 96 कृष्णा परिसर, उज्जैन द्वारा थाना नानाखेड़ा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे दिनांक 17.01.2026 को अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित मुंबई रिश्तेदारी में गए थे।

दिनांक 25.01.2026 को वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है तथा घर के अंदर रखे पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम गायब है।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नानाखेड़ा में अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस की त्वरित कार्यवाही*–

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्रीमती श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

*तरीका-ए-वारदात*– आरोपीगण दिन के समय सूने मकानों की रेकी करते थे। मकान मालिक के अनुपस्थित होने की पुष्टि कर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करते थे तथा कीमती सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो जाते थे।

*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*–

घटना के पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं घटनास्थल व आसपास के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

साइबर सेल पुलिस उज्जैन की सहायता से तकनीकी विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की गई ।विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को इंदौर के एरोड्रम रोड स्थित शुक्ला ढाबा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया मशरूका सोने-चांदी के आभूषण कुल कीमत लगभग ₹5,00,000/- बरामद किए गए।

*🔹गिरफ्तार आरोपीगण*–

01. तरुण पिता विष्णु वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी 286 छोटा बांगड़दा तालाब के पास, थाना एरोड्रम, इंदौर।

02. अमन पाल पिता संतोष पाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी टिंगरिया बादशाह विशाल पैलेस कॉलोनी, थाना बाणगंगा, इंदौर।

*🔹जप्त सामग्री का विवरण*-

▪️सोने के कंगन – 02 नग
▪️सोने का नेकलेस – 01 नग
▪️सोने के कान के टॉप्स – 02 नग
▪️सोने की ठूसी – 01 नग
▪️सोने की नथ – 01 नग
▪️चांदी की पायल – 04 नग
▪️चांदी की बिछिया – 08 नग
*(कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹5,00,000/-)*

*🔹सराहनीय भूमिका*–

इस सफल कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही – निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव, थाना प्रभारी नानाखेड़ा
उनि सुरेश कलेस ,प्र.आर. 472 राजेश सोलंकी ,प्र.आर. प्रेम सभरवाल (सायबर सेल) ,आर. 756 कृष्णकांत शर्मा ,आर. 367 दुलेसिंह
आर. 1867 अनिल हाड़ा

*🔹नानाखेड़ा पुलिस द्वारा त्वरित, तकनीकी एवं सतर्क कार्रवाई कर सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर आमजन में विश्वास स्थापित किया गया है।*