अपहरण एवं अनैतिक कृत्य के आरोपी को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) उज्जैन अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुभाग महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा (भापुसे) के निर्देशन में थाना प्रभारी महिदपुर रोड निरीक्षक आर.एस. भाबोर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को उत्तरप्रदेश से सकुशल दस्तयाब किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*🔹घटना का विवरण –*

दिनांक 21.02.2026 को सुचनाकर्ता द्वारा थाना महिदपुर रोड पर सूचना दी गई कि दिनांक 20-21 फरवरी की दरमियानी रात्रि लगभग 04:00 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

सूचना पर थाना महिदपुर रोड में अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए परिजनों से पूछताछ, आसपास के व्यक्तियों से जानकारी संकलन, तकनीकी साक्ष्य (मोबाइल लोकेशन एवं कॉल डिटेल) का विश्लेषण किया गया। जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन मऊ, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र में प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर उक्त स्थान से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

आरोपी आकाश त्रिपाठी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं की वृद्धि की गई है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*🔹गिरफ्तार आरोपी का विवरण –*

नाम – आकाश त्रिपाठी पिता का नाम – सनत त्रिपाठी निवासी – ग्राम मंडोर, थाना चित्रकूट, जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश

*🔹पुलिस की सराहनीय भूमिका –*

उक्त कार्रवाई में थाना महिदपुर रोड पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें – निरीक्षक आर.एस. भाबोर, थाना प्रभारी महिदपुर रोड
उपनिरीक्षक प्रेम मालवीय सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह बैस
आरक्षक 1806 प्रदीप जासवाल
आरक्षक 1589 कमलेश चौहान
आरक्षक 1859 मदन पग्गी
आदि का विशेष योगदान रहा।

*🔹उज्जैन पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।