सिंहस्थ क्षेत्र से निगम अमले ने हटाये 5 अवैध निर्माण

उज्जैन,बुधवार को नृसिंहघाट से लालपुल तक सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर बिना अनुमति अवैध रूप से निर्माण करने वालों पर नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गई।
सुबह 7 बजे से आरंभ की गई कार्यवाही अन्तर्गत नगर निगम अमले द्वारा नृसिंहघाट से लालपुल के मध्य शंकराचार्य मठ स्वामी पुण्यानंदगरी, श्री माधवानंद आश्रम, श्री क्षेत्रिय कलोता समाज, अखिल भारतीय चंन्द्रवंशी बागरी समाज एवं भूमि माता के सामने इंद्रेव महाराज आश्रम द्वारा सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर बिना अनुमति किये हुए अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, एस डी एम एल एन गर्ग, तहसीलदार शेफाली जैन, सहायक आयुक्त श्री प्रवीण मुकाती, श्री प्रदीप सेन, सहायक यंत्री दीपक शर्मा, उपयंत्री राजेंद्र रावत सहित निगम कर्मी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।