सिंहस्थ 2028 के रोड चौड़ीकरण कार्य में बाधा डालने वाले 02 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

उज्जैन,फरियादी मुकुल मेश्राम, उपयंत्री, नगर निगम उज्जैन द्वारा थाना खाराकुआं पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत टंकी चौक से मावा बाजार-ढाबारोड मार्ग पर रोड चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसका ठेका बिलीफ विल्डकान कंपनी को दिया गया है।
दिनांक 24.02.2026 को शाम करीब 5:30 बजे कंपनी के ट्रैक्टर चालक विक्रम एवं श्याम मलबा परिवहन कार्य कर रहे थे, तभी नासीर लाला एवं गुलरेज खान अपने अन्य साथियों के साथ आए और ट्रैक्टर चालकों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए नगर निगम कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने झूमाझटकी एवं मारपीट की।
घटना में चालक विक्रम एवं श्याम को सिर, हाथ व आंख के पास चोटें आई हैं। आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। फरियादी की रिपोर्ट अनुसार थाना खारा कुआं पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही :-
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी खाराकुआं निरीक्षक लक्ष्मण सिंह देवड़ा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई एवं दोनों नामजद आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
01. गुलरेज खान,
02. नासिर खान लाला
थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस का संदेश :
उज्जैन पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सिंहस्थ 2028 जैसे महत्त्वपूर्ण धार्मिक एवं प्रशासनिक आयोजन से जुड़े विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🔹कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है एवं शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।*