अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

उज्जैन,जिला उज्जैन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पूर्व) आलोक शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में थाना चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*🔹घटना का विवरण :*-

दिनांक 24.02.2026 को थाना चिमनगंजमंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गरोठ रोड, नागदा उन्हेल ब्रिज के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री हेतु खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *राजेन्द्र पिता धुलचंद जैन, उम्र 58 वर्ष, निवासी नयापुरा भेरुनाला थाना जीवाजीगंज, उज्जैन* बताया।

संदेही के कब्जे से तलाशी लेने पर *कुल 1.355 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ,* जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹15,000/- आंकी गई है। आरोपी उक्त गांजा अवैध रूप से विक्रय करने हेतु अपने पास रखना स्वीकार किया।

*🔹कानूनी कार्यवाही :*-

आरोपी के विरुद्ध थाना चिमनगंजमंडी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी से गांजा के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*🔹उल्लेखनीय भूमिका :*-

उक्त सफल कार्यवाही में –
निरीक्षक गजेंद्र पचौरिया, थाना प्रभारी चिमनगंजमंडी ,उपनिरीक्षक लिविन खेस्स ,प्रधान आरक्षक क्र. 167 महेश ,प्रधान आरक्षक क्र. 1038 मनोज कटारिया आरक्षक क्र. 1720 अर्जुन जाटव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

*▪️जिला पुलिस उज्जैन द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।*