विक्रम व्यापार मेले में 25 फरवरी तक 6,662 गैर परिवहन और हल्के परिवहन वाहनों की बिक्री हुई

उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप शुरू हुए विक्रम व्यापार मेले का तृतीय आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार विक्रमोत्सव 2026 अंतर्गत आयोजित उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार मेला 2026 के दौरान मेले में विक्रित होने वाले गैर-परिवहन यानों (मोटर साईकिल, मोटर कार, ओमनी बस) तथा हल्के परिवहन यानों को जीवनकाल मोटरयान कर की दर में 50% की (मेला अवधि 15 फरवरी से 19 मार्च तक) छूट मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।
विक्रम व्यापार मेला क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर क्षेत्र के विकास का नवीन वाहक बन कर उभर रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन श्री संतोष कुमार मालवीय के निर्देशन में विक्रम व्यापार मेले में 15 फरवरी से वाहनों का सरलता,सुगमता से भौतिक सत्यापन करवाकर वाहनों को कर छुट प्रदान की जा रही है।
25 फरवरी की स्थिति में विक्रम व्यापार मेले में कुल 6,662 वाहनों की विक्री हुई है जिसमें 1,212 दोपहिया वाहन, 5,150 चार पहिया वाहन और 300 अन्य वाहन है।