उज्जैन,दिनांक 26.02.2026 को नाबालिग फरियादिया निवासी ग्राम ओरंगपुर, जिला उज्जैन, अपने परिजनों के साथ थाना माकड़ौन उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26.02.2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह अपने घर स्थित किराना दुकान पर अकेली बैठी थी। उसी दौरान ग्राम का निवासी *अशोक पिता गोवर्धन मालवीय, जाति बलाई, निवासी ग्राम ओरंगपुर,* जबरन दुकान के अंदर घुस आया।
आरोपी ने सामान लेने का बहाना बनाकर फरियादिया के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। फरियादिया द्वारा विरोध कर शोर मचाने पर उसके परिजन मौके की ओर आते देख आरोपी वहां से भाग गया। जाते समय आरोपी द्वारा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना उपरांत फरियादिया ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना माकड़ौन में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹पुलिस कार्यवाही :-*
प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित एवं गंभीर प्रकृति का होने से थाना प्रभारी माकड़ौन उप निरीक्षक प्रदीप राजपूत द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की संभावित स्थानों पर तलाश की गई एवं दबिश दी गई। पुलिस की सक्रियता एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी अशोक पिता गोवर्धन मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को थाना लाकर विधिवत पूछताछ की गई, जिस दौरान आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*🔹उज्जैन पुलिस का संदेश :-*
जिला उज्जैन पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। नाबालिगों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाती है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।