उज्जैन,सहायक आबकारीआयुक्त निधि जैन ने बताया कि,आबकारी नीति 2026-27 के प्रावधानों के अनुरूप उज्जैन जिले की 124 कंपोजिट मदिरा दुकानों में से 46 कंपोजिट मुदिरा दुकानों के 10 समूह का निष्पादन, बैच 1 दिनांक 2 मार्च 2026 को ई-टेंडर कम आक्शन तथा ई-टेंडर के माध्यम से जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति के उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाएगा।
शेष मदिरा दुकानों का निष्पादन बैच-2 में दिनांक 5 मार्च 2026 को तथा बैच-3 में दिनांक 7 मार्च 2026 को किया जाएगा निष्पादन से शेष रही मदिरा दुकानों का निष्पादन अगले चरणों में किया जाएगा।
जिले की मदिरा दुकानों के सफल निष्पादन हेतु सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन ने लाइसेंसियों तथा आबकारी अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में लाइसेंसियों को ई-टेंडर कम आक्शन तथा ई-टेंडर की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने हेतु भागीदारों को ई आबकारी पोर्टल पर ऑनलाइन कांट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम आक्शन द्वारा निष्पादित की जाने वाली कंपोजिट मदिरा दुकानों/समूहों के नाम प्रदर्शित करने वाली सूची, उनका स्थान, उनका आरक्षित मूल्य, जमा की जाने वाली धरोहर राशि, देशी एवं विदेशी मदिरा की खपत से संबंधित जानकारी सहायक आबकारी आयुक्त जिला उज्जैन के कार्यालय से किसी भी दिवस कार्यालयीन समय में एवं NIC के पोर्टल एमपी tenders.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।