उज्जैन,जिला उज्जैन में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उज्जैन पुलिस ने एक बार फिर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर अपहरण की गंभीर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित मुक्त कराया।
दिनांक 01.03.2026 को थाना भाटपचलाना पर सूचना प्राप्त हुई कि 4-5 अज्ञात आरोपीगण द्वारा सुंदराबाद फंटे से पानी-पतासे बेचने वाले एक युवक को मारपीट कर जबरन ECCO कार में बैठाकर अपहरण कर बड़नगर की ओर ले जाया गया है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भाटपचलाना उप निरीक्षक सतेश सिंह चौधरी मय थाना बल एवं डायल-112 वाहन के साथ विभिन्न मार्गों से घेराबंदी हेतु रवाना हुए। त्वरित कार्रवाई करते हुए जाखाखेड़ी पुलिया के पास से ECCO कार क्रमांक MP09 ZL 5301 सहित 04 आरोपीगण को पकड़ लिया गया।
आरोपीगण के कब्जे से अपहृत युवक विजय सिंह पिता रामनाथ कुशवाह निवासी लहार जिला भिंड (हाल मुकाम ग्राम बालोदालखा) को सकुशल मुक्त कराया गया।
आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 140(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त ECCO कार को जब्त किया गया है तथा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।
*🔹जप्तशुदा सामग्री*
1.एक मारुति ECCO कार क्रमांक MP09 ZL 5301 (कीमत लगभग ₹8,00,000/-)
2.एक चाकू
*🔹गिरफ्तार आरोपीगण*
1.हलाद पिता मदनलाल खेरवाल, निवासी बड़नगर
2.राघवेन्द्र पिता मुन्नीलाल कुशवाह, निवासी बड़नगर
3.सुनील पिता इंदु सिंह सोलंकी, निवासी ग्राम जाफला
4.रणजीत पिता राधेश्याम डोडिया, निवासी बड़नगर
*🔹सराहनीय भूमिका*
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी भाटपचलाना उप निरीक्षक सतेश सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक हयालाल मचार, आरक्षक मदन यादव, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, आरक्षक सुंदरलाल भवर, आरक्षक हितेश निंबोला, आरक्षक विजय जाट, आरक्षक सुनील चौधरी, आरक्षक मुकेश नागर एवं सैनिक अजयपाल सिंह की विशेष भूमिका रही।
उज्जैन पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी रहेगी।