उज्जैन, रविवार को मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उज्जैन एवं डॉ. राजेंद्र जैन पारमार्थिक चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन डॉ राजेन्द्र जैन सभागृह में किया गया। शिविर में 150 लोगों ने अपने रक्त की जांच कराकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि रेड क्रॉस सोसाइटी उज्जैन के श्री राजेश कुशवाह ,चेयरमैन श्री राजेन्द्र झालानी सचिव श्री अनुराग जैन एवं पूर्व चेयरमैन श्री गोपाल माहेश्वरी उपस्थित रहे। वहीं पारमार्थिक चिकित्सालय की ओर से सुरेश जैन,डॉ. देवेंद्र गोधा, दिलीप सोगानी प्रवीण रावत ,जीवंधर जैन,अंतिम जैन, शरद बडजात्या, विनय दगडा ,चन्द्र शेखर ,उमेश जैन,संदीप पतंग्या,राजेश कासलीवाल प्रदीप बाकलीवाल ,राजेश फ़ायनेंसर , नरेश बाकलीवाल ,धर्मेंद्र झाझरी ,सौम्य जैन ,विपिन कासलीवाल ,संजीव गंगवाल,तथा जितेंद्र जैन बोनी ने सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में रक्त परीक्षण के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय-समय पर रक्त की जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उनका उपचार संभव हो जाता है। कार्यक्रम की जानकारी सचिव सुरेश जैन ने दी एवं सभी का तथा उज्जैन जिला चिकित्सालय की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।