उज्जैन,सनातन धर्म की अद्भुत परंपरा रंगों के त्यौहार के अवसर पर रंग पंचमी के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च को उज्जैन में श्री कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव 8 मार्च रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव कार्यक्रम में सिंधी कॉलोनी से सम्मिलित होकर टॉवर चौराहे तक जाएंगे ।
टॉवर चौराहे पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन सभी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। सामाजिक संस्थाओं के द्वारा स्वागत द्वार, मंच लगाकर इस महोत्सव में शामिल लोगों का रंग ,गुलाल, फूलों से स्वागत भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रंग पंचमी अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होने पर प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री कृष्ण- सुदामा रंग उत्सव में सम्मिलित होने आ रहे हैं इसके लिए प्रशासन के द्वारा भी सभी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ।
रंग पंचमी समारोह समिति के कपिल यार्दे ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से आने वाली मंडली, झांकियां, फाग उत्सव करने वाले संस्थाओं के द्वारा विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। लाइव झांकियां भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होगी।
इस आयोजन में अनेक सामाजिक संस्थाओं के द्वारा मंच बनाए जा रहे हैं इन मंचों से मुख्यमंत्री जी का स्वागत, सम्मान ,फूलों की वर्षा भी की जाएगी।