उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पूर्व ) गुरुप्रसाद परासर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में लूट, चोरी एवं नकबजनी जैसे अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नागझिरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹घटना का विवरण*-
दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में थाना नागझिरी क्षेत्रांतर्गत पार्श्वनाथ कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी करने की नीयत से एक सूने मकान में घुसने का प्रयास किया गया। इसी दौरान कॉलोनी में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना की सूचना पर फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना नागझिरी में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 115(2), 296, 351(2), 309, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*-
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना नागझिरी पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, विशेष तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल से प्राप्त जानकारी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया गया।
सघन तलाश एवं दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
01. प्रकाश पिता महफूज पारदी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघवासा थाना कैंट जिला गुना, हाल मुकाम शंकरपुर पवासा उज्जैन।
02. विकास पिता जितेंद्र पारदी, उम्र 18 वर्ष, निवासी भोपाल, हाल मुकाम लखाहेड़ा थाना घटिया जिला उज्जैन।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा कॉलोनियों में दिन के समय कचरा बीनने के बहाने रेकी कर सूने मकानों को चिन्हित करना तथा रात्रि के समय चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाना स्वीकार किया गया है।
घटना में शामिल अन्य सह-आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
🔹आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड*-
गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रकाश पारदी के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं—
थाना कैंट, जिला गुना में मारपीट एवं नकबजनी के 04 प्रकरण
थाना चिमनगंजमंडी, जिला उज्जैन में जहरीली शराब एवं नकबजनी के 02 प्रकरण
इस प्रकार आरोपी के विरुद्ध कुल 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।
🔹सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नागझिरी निरीक्षक कमल निगवाल,
उनि आर.पी. बेद, सउनि रोहित पारस, प्रधान आरक्षक प्रेम समरवाल, आरक्षक रोहित मिश्रा, आरक्षक गजेंद्र दुबे, तथा महिला आरक्षक सीता की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में चोरी, नकबजनी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी।