उज्जैन,दिनांक 03.03.2026 को फरियादी नितिन चतुर्वेदी निवासी प्रताप नगर सेक्टर-03, थाना सांगानेर, जयपुर (राजस्थान) ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट कि वह अपने परिजनो के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आया था। रात्रि लगभग 08:00 बजे उसने अपनी जीप महिंद्रा थार क्रमांक RJ-45-CV-8304 को नृसिंहघाट ब्रिज के पास सावंरिया भोजनालय के सामने खड़ी कर घाट पर चला गया। करीब रात 09:35 बजे वापस आने पर सावंरिया भोजनालय से दो युवक आए और पार्किंग के 50 रुपये मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने फरियादी को गाली-गलौज करते हुए थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पत्नी व पुत्र के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। दोनों युवकों ने अपने नाम मधु व महेन्द्र माली निवासी/मालिक सावंरिया भोजनालय बताये। फरियादी के बताये अनुसार थाना महाकाल पर सुसंगत धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
*🔹पुलिस कार्यवाही –*
घटना के यात्रियों एवं महिला के साथ मारपीट से संबंधित होने के कारण थाना प्रभारी महाकाल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया, जिससे आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई –
01. महेन्द्र पिता नन्दकिशोर माली उम्र 26 वर्ष निवासी भूखी माता रोड, उज्जैन
02. महेश पिता नन्दकिशोर माली उम्र 23 वर्ष निवासी भूखी माता रोड, उज्जैन
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को साँवरिया भोजनालय, नृसिंह घाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने फरियादी व उसके परिवार के साथ मारपीट करने का अपराध स्वीकार किया है।
*🔹आगामी कार्यवाही –*
पुलिस द्वारा मामले में विवेचना पूर्ण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*▪️उज्जैन पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सतत रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*