रंग पंचमी पर श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव आयोजन को लेकर अपर आयुक्त श्री टैगोर द्वारा समीक्षा की गई

उज्जैन, 8 मार्च रंग पंचमी के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की उपस्थिति में प्रस्तावित श्रीकृष्ण सुदामा रंग उत्सव अंतर्गत सिंधी कॉलोनी चौराहा से लेकर तीन बत्ती होते हुए टावर चौक तक आयोजन किया जाएगा उक्त आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा व्यवस्थाएं की जाना है इस हेतु निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर को उक्त आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके क्रम में शुक्रवार को नोडल अधिकारी श्री संतोष टैगोर की उपस्थिति में आयोजन को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा की जाने वाली तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निगम द्वारा जो व्यवस्थाएं की जाना है वह समय पूर्व एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए गरिमामय रूप से की जाए*
*आयोजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा उक्त प्रस्तावित मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाना, ट्रीमिंग का कार्य, रोड पेंचवर्क, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता इत्यादि व्यवस्थाएं, मंच व्यवस्था इत्यादि प्रारंभ की गई है साथ ही 8 मार्च को भी पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, फायर फाइटर इत्यादि व्यवस्था निगम की रहेगी*
*बैठक में उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री प्रदीप सेन, कार्यपालन यंत्री श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद विजय सिंह राठौड़ एवं उपयंत्री उपस्थित रहे*