उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नानाखेड़ा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 06.03.2026 को थाना नानाखेड़ा पर पुलिस बल सर्कल भ्रमण पर था । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद चैक शर्ट पहने हुए नीले रंग की बिना नंबर की एक्टिवा वाहन पर अवैध शराब लेकर तारामंडल के पास सीमेंटेड रोड किनारे किसी को देने के उद्देश्य से खड़ा है।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाने से अन्य पुलिस बल को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान तारामंडल के पास सीमेंटेड रोड पर दबिश दी गई। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति नीले रंग की बिना नंबर की एक्टिवा के साथ रोड किनारे खड़ा दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम *सौदान सिंह राठौर पिता नरसिंह राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम हिण्डोलिया तहसील सांवेर जिला इंदौर* होना बताया।
*🔹आरोपी की तलाशी व जप्ती*-
आरोपी के कब्जे वाली एक्टिवा पर रखे दो बड़े झोलों की तलाशी लेने पर उनमें *देशी प्लेन शराब के 180 एम.एल. के कुल 335 क्वार्टर (कुल मात्रा 60.300 बल्क लीटर)* पाए गए। आरोपी से उक्त शराब के संबंध में वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
उक्त शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग की बिना नंबर की एक्टिवा वाहन को विधिवत जप्त किया गया।
*🔹पंजीबद्ध अपराध*-
आरोपी सौदान सिंह राठौर के विरुद्ध
अपराध धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*🔹जप्त मश्रुका*-
▪️देशी प्लेन शराब 180 एम.एल. के 335 क्वार्टर ,कुल मात्रा 60.300 बल्क लीटर
▪️नीले रंग की बिना नंबर की एक्टिवा वाहन
*🔹गिरफ्तार आरोपी*-
सौदान सिंह राठौर पिता – नरसिंह राठौर उम्र – 41 वर्ष निवासी – ग्राम हिण्डोलिया, तहसील सांवेर, जिला इंदौर
*🔹कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम*-
थाना प्रभारी नानाखेड़ा निरीक्षक नरेंद्र यादव , प्र.आर. 572 मुकेश मुनिया ,आरक्षक 694 सुनील दिनकर व थाना नानाखेड़ा पुलिस बल