08 लाख रुपए की लूट में दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, 04 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन पुलिस ने तत्परता और पेशेवर जांच का उदाहरण पेश करते हुए सायरखेडी क्षेत्र में हुई ₹08 लाख की लूट की गुत्थी को मात्र 3 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य सूत्रधार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹05 लाख की राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

*🔹घटना का विवरण:*
दिनांक 06.03.2026 को फरियादी अनुराग आंजना (20 वर्ष), निवासी नागेश्वरधाम कॉलोनी, ने थाना चिमनगंज पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से ₹08 लाख लेकर वापस उज्जैन आ रहा था। शाम करीब 07:00 बजे झमाझम कैफे (सायरखेडी) के पास बिना नंबर की नीले रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने विवाद और मारपीट करते हुए एक्टिवा की डिक्की में रखे ₹08 लाख लूट लिए और फरार हो गए।

*🔹पुलिस की त्वरित कार्रवाई और खुलासा:*
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि फरियादी का दोस्त अनिरुद्ध सेन बार-बार अपने बयान बदल रहा था। संदेह होने पर जब उससे ‘हिकमतअमली’ (सख्ती व मनोवैज्ञानिक तकनीक) से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अनिरुद्ध ने बताया कि उसी ने अपने दोस्त रोहित को पूरी सूचना दी थी कि फरियादी बड़ी रकम लेकर आ रहा है।

*🔹अपराध का तरीका (Modus Operandi):*
आरोपी अनिरुद्ध, जो फरियादी का विश्वासपात्र दोस्त था, उसे पता था कि अनुराग ₹08 लाख लेने तराना जा रहा है।
अनिरुद्ध ने अपने साथी रोहित बनोलिया को लोकेशन शेयर की।
रोहित ने अपने अन्य साथियों (आलोक लोट और यश सोलंकी) के साथ मिलकर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटाई, चेहरे पर कपड़ा बांधा और सुनसान रास्ते पर घेराबंदी कर लूट को अंजाम दिया।

*🔹बरामदगी एवं गिरफ्तारी:*
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
• रोहित पिता राकेश बनोलिया (निवासी तिरुपति धाम कॉलोनी) – 3 पूर्व अपराध दर्ज
• ⁠अनिरुद्ध सेन पिता धर्मेंद्र (निवासी गुदरी चौराहा) – मुख्य मुखबिर/दोस्त
• ⁠आलोक लोट उर्फ बुद्धा (निवासी भेरूगढ़) – 7 पूर्व अपराध दर्ज
• ⁠यश सोलंकी (निवासी बहादुरगंज)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए ₹08 लाख में से ₹05 लाख नगद बरामद कर लिए हैं। शेष राशि की बरामदगी हेतु आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

*🔹सराहनीय भूमिका:*
इस त्वरित खुलासे में निरीक्षक गजेन्द्र पचोरिया, उनि जयदीप राठौर, सउनि दिनेश भाट, आरक्षक आनंद मिश्रा, योगेश शर्मा, संदीप चौधरी, राजेश गयंद, सर्वेश और मनोज की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।