रंगपंचमी पर श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव के पश्चात सम्पूर्ण मार्ग को किया साफ एवं स्वच्छ

उज्जैन, रंग पंचमी के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की उपस्थिति में रविवार को श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की तादाद में शहरवासियों द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित होकर रंग गुलाल के साथ रंगपंचमी पर्व को मनाया गया, एक और जहां रंग उत्सव के दौरान संपूर्ण मार्ग पर रंग, गुलाल, फूल, कपड़े, चप्पल इत्यादि मार्ग पर फैले हुए थे जिन्हें तत्काल साफ किया जाना आवश्यक था, जिसके क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार सफाई मित्रों द्वारा सफाई कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तत्परता से कार्य करते हुए सम्पूर्ण मार्ग को साफ एवं स्वच्छ बनाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया…सफाई कार्य के दौरान मार्ग से निकलने वाले नागरिकों द्वारा भी निगम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रशंसा की गई की जिस प्रकार नगर निगम द्वारा सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है!