उज्जैन,सहायक श्रमायुक्त ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह के तहत निर्धारित आगामी विवाह तिथि दिनांक 19.04.2026 (अक्षय तृतीया) एवं 20.11.2026 (देवउठनी ग्यारस) एवं जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित अतिरिक्त तिथियों पर सामूहिक विवाह का आयोजन होना प्रस्तावित है। उक्त तिथियों पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में संपर्क/आवेदन कर आयोजित सामूहिक विवाह में हितग्राही अपनी पुत्री को योजना के अंतर्गत लाभांवित कर सकते है।