निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित विशेष सम्मिलन में कार्यसूची के 7 प्रस्तावों को दी गई सर्वानुमति से स्वीकृति

उज्जैन, सोमवार को निगम का मा. विशेष सम्मिलन निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता एवं महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं पार्षदगणों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
सम्मिलन में कार्य सूची के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया –
ऽ कार्यसूची के प्रस्ताव दिनांक 30/10/2025 एवं स्थगित सम्मिलन दिनांक 31.10.2025 के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई।
ऽ उज्जैन नगर पालिक निगम के तत्वधान में दिनांक 04.11.2025 से 03.12.2025 तक पारंपरिक कार्तिक मेले का आयोजन हेतु केन्द्रीय समिति एवं विभिन्न समितियों के गठन के सम्बंध में प्रस्तुत प्रस्ताव सूचित हुए।
ऽ श्री महाकाल लोक परिसर में नवनिर्मित सेतु का नामकरण अशोक सेतु किये जाने के सबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सदन की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ वी. डी. मार्केट तेलीवाड़ा, ढाबारोड़ होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण कार्यं में प्रभावित भवन का मुआवजा प्रदान किये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सदन की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ मध्यप्रदेश आउटडोर विज्ञापन मिडिया नियम 2017 के प्रावधान अनुसार विभिन्न टायपोलॉजी के अंतर्गत स्थापित की जाने वाली आउटडोर मिडिया डिवाइस हेतु अनुज्ञप्ति शुल्क की दरों का निर्धारण किये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को एमआईसी के ठहराव के क्रम में सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अद्योसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत आगर रोड़ वार्ड क्र. 03 में सामुदायिक भवन निर्माण स्थल परिवर्तन एवं जर्जर भवन को तोड़ने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को पुनः एमआईसी को प्रेषित किया गया।
ऽ नगर पालिक निगम उज्जैन क्षेत्रांतर्गत संस्था मेसर्स सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गे. भोपाल द्वारा सीएसआर गतिविधि के माध्यम से पांच अत्याधुनिक सार्वजनक शौचालय काम्पलेक्स का निर्माण करने के संबंध को स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ हरिफाटक मार्ग से महाराजवाड़ा स्कूल क्र. 02 होते हुए महाकाल पार्किंग (महाकाल पार्किंग से अहिल्याबाई मार्ग) तक चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत प्रभावित हितग्राहियों का संशोधित मुआवजे की स्वीकृति के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को एमआईसी के ठहराव के क्रम में सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
विशेष सम्मेलन का आरंभ वंदेमातरम् गान के साथ किया गया साथ ही मा. निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा सभी को महिला दिवस, होली, रंगपंचमी एवं भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप में विजय होने की बधाई दी गई।
सम्मिलन में नेता प्रतिपक्ष श्री रवि राय, एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रजत मेहता, श्री कैलाश प्रजापत, पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेद्वी, श्री पंकज चौधरी, श्रीमती सपना सांखला, श्री अर्पित दुबे, श्रीमती नीलम राजा कालरा सहित अन्य पार्षदगणों द्वारा चर्चा में भाग लिया गया।