उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा एक चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी गया मंगलसूत्र बरामद किया गया है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 10.03.2026 को फरियादिया स्वाती पति दीपक मिश्रा निवासी गिरिराज हेरिटेज माधव क्लब रोड उज्जैन द्वारा अपने पति के साथ थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिविल हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। दिनांक 15.02.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे उसने अपना सोने का मंगलसूत्र (वजन लगभग 15 ग्राम) घर के ड्रेसिंग रूम की दराज में रखा था। दिनांक 07.03.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे देखने पर मंगलसूत्र वहाँ नहीं मिला। घर में अन्य स्थानों पर तलाश करने पर भी नहीं मिला।
फरियादिया के अनुसार उसके घर में घरेलू कार्य हेतु नवंबर 2025 से वर्षा पांडे निवासी महालक्ष्मी नगर, नागझिरी उज्जैन आती है, इसके अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का आना-जाना नहीं है। पूर्व में दिसंबर 2025 में सोने की अंगूठी (वजन लगभग 08 ग्राम) भी इसी प्रकार चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट उस समय नहीं कराई गई थी।
फरियादिया की उक्त रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान फरियादिया द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर उनके घर में कार्य करने वाली वर्षा पांडे पति स्व. ब्रजेश पांडे उम्र 38 वर्ष निवासी महालक्ष्मी नगर, नागझिरी उज्जैन को संदेह के आधार पर राउंडअप कर पूछताछ की गई।
पुलिस द्वारा की गई सघन पूछताछ में आरोपीया वर्षा पांडे द्वारा घटना दिनांक को फरियादिया के घर से सोने का मंगलसूत्र चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (वजन लगभग 15 ग्राम) विधिवत जप्त कर लिया गया है।
आरोपिया के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 11.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड (PR) प्राप्त किया जाएगा। साथ ही पूर्व में चोरी गई सोने की अंगूठी के संबंध में भी आरोपिया से पूछताछ जारी है।
उक्त प्रकरण में थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
*🔹सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी नीलगंगा निरी तरुण कुरील , प्रआर पीयूष मिश्रा , प्रआर कपिल राठौर , आर कमल पटेल , आर पुष्पराज!