आत्महत्या उत्प्रेरण के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार चल रही ₹5000 इनामी आरोपिया गिरफ्तार

उज्जैन, दिनांक 18.07.2023 को सूचनाकर्ता सोनु पिता सालगराम सोनगरा निवासी संजय नगर आगर रोड उज्जैन द्वारा सूचना दी गई कि राजकुमार पिता मुलचंद निवासी खिलचीपुर ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मर्ग क्रमांक 31/23 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर जांच की गई।

जांच के दौरान मृतक राजकुमार (उम्र 45 वर्ष) का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। मौके की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया। साक्षियों के कथन व जांच से पता चला कि मृतक की पत्नी माया सोलंकी के सोनु सोनगरा के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था, जिससे मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था।

जांच में पाया गया कि माया सोलंकी एवं सोनु सोनगरा द्वारा मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया गया। अतः दोनों के विरुद्ध धारा 306, 34 भादवि का अपराध पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

*🔹पुलिस कार्यवाही*-

उक्त प्रकरण में पूर्व में थाना चिमनगंज पुलिस द्वारा आरोपी सोनु सोनगरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध है।

प्रकरण में अन्य आरोपिया *माया पति स्व. राजकुमार सोलंकी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धतुरिया थाना खुड़ैल जिला इंदौर, हाल मुकाम गारी पिपलिया थाना शिप्रा जिला इंदौर* घटना के बाद से लगातार फरार चल रही थी। आरोपिया की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ₹5000/- का इनाम घोषित किया गया था।

थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपिया माया सोलंकी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपिया को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है।