अवैध रूप से सट्टा अंक-पर्ची लिखते दो आरोपियों को पकड़ा

उज्जैन,उज्जैन जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना बड़नगर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को मौके पर से सट्टा अंक लिखते गिरफ्तार किया है।

▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण* :
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस द्वारा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

▪️*घटना का विवरण*–
दिनांक 11.03.2026 को थाना बड़नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिपलू में दो अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा अंक-पर्ची लिख रहे हैं।

▪️*पुलिस कार्यवाही*–
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संतोष पिता दामोदर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलू को अवैध रूप से सट्टा अंक-पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची एवं नगदी जप्त किए गए।
इसी प्रकार आरोपी राकेश पिता दामोदर परमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलू को भी सट्टा अंक-पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची एवं नगदी जप्त की गई।
उक्त कार्यवाही के आधार पर आरोपी संतोष के विरुद्ध थाना बड़नगर पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम तथा आरोपी राकेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

▪️*अपराधिक रिकॉर्ड* :
आरोपी राकेश निवासी ग्राम पिपलू के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध क्रमांक 651/2022 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का प्रकरण दर्ज है।

▪️*सराहनीय भूमिका* :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, आरक्षक महेश मोर्य, सैनिक भूपेन्द्र एवं गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।