पं.दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिले के मंडलो में प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ हुआ

उज्जैन, पं.दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उज्जैन नगर के सभी मंडलो में प्रशिक्षण वर्ग आज से प्रारंभ होने जा रहें है। शनिवार को दो दिवसीय उज्जैन ग्रामीण मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ चिंतामन रोड़ स्थित महाकाल परिसर में हुआ । जिसमें उद्घाटन सत्र में अध्यक्षीय उद्बोधन भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दिया ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा सर्व प्रथम भारत माता व पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से चित्रों पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर सत्र आरंभ किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस छः सत्रों में अलग अलग वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपना विचार व्यक्त किए जिसमें वरिष्ठ नेता ओम जैन ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, सुरेश गिरी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर, डॉ प्रभुलाल जाटवा ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,महापौर मुकेश टटवाल ने केन्द्र सरकार की योजनाएं, विवेक जोशी ने कार्य पद्धिति (कार्यकर्ता संभाल) विषय पर सत्रों को संबोधित किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत बनाने में निरंतर सक्रिय है। भाजपा की सफलता का मूल मंत्र, प्रशिक्षण और विचारधारा पर अडिग प्रतिबद्धता है।
सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटवा ने कहा कि प्रशिक्षण से संगठन को शक्ति और दिशा मिलती है। प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी की निरंतर सफलता, लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर निरंतर सत्ता में बने रहना, हमारे प्रशिक्षण और कार्य पद्धतियों का परिणाम है। यदि हम सही तरीके से प्रशिक्षित नहीं होते, तो इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाते। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसे अपनी विशिष्ट विचारधारा और कार्यपद्धति के लिए जाना जाता है। द्वितीय दिवस पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, सुहास वैद्य विषयों पर वर्ग को संबोधित करेंगे । प्रशिक्षण वर्ग में नगर संयोजक आनंद सिंह खींची, कमल जी बैरवा, अनिल शिंदे, शैलेन्द्र शर्मा, सोनल जोशी, अशोक केथवास, सुहास वैद्य, वर्ग नियंत्रक शोभाराम मालवीय, वर्ग संयोजक रमेश वर्मा उपस्थित थे।