उज्जैन,नगर निगम के प्रगतिरत चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण रविवार को संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह द्वारा निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के साथ करते हुए प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली, संभाग आयुक्त एवं निगम आयुक्त द्वारा खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट होते हुए जुना सोमवारिया तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य को गुणवत्ता पूर्वक एवं तेज गति के साथ पूर्ण करें नाली निर्माण कार्य की गति को बढ़ाए नाली निर्माण कार्य में प्री स्टेट क्वालिटी की तकनीकी अपनाए, वीडी क्लॉथ क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा चौड़ीकरण कार्य में संभाग आयुक्त श्री सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि डीएलसी सड़क के ऊपर टाटा की सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करे, विद्युत पोल पर ट्रांसफार्मर एवं विद्युत सप्लाई का कार्य करने, रात्रिकालीन शिफ्ट में सड़क निर्माण में पीक्यूसी का कार्य करने के निर्देश दिए।कोयला फाटक से तेलीवाड़ा चौड़ीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में डीएलसी का कार्य पूर्ण हो गया है वहां पीक्यूसी का कार्य आरंभ कर प्रगतिरत नाली निर्माण का कार्य पूर्ण करे*
*निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री श्री डीएस परिहार, कंसल्टेंट एवं ठेकेदार उपस्थित रहें*