महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में बजट की पूंजीगत प्राप्तियों पर चर्चा की गई

उज्जैन,सोमवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्य की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के बजट अंतर्गत पूंजीगत प्राप्तियां पर विभाग वार चर्चा की गई आगामी चर्चा दिनांक 18 मार्च बुधवार प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी*
*बैठक में एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री प्रकाश शर्मा, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री अनिल गुप्ता, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, डॉ योगेश्वरी राठौर, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य, श्री संजेश गुप्ता, अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता, सहायक लेखा अधिकारी श्रीमती सरिता मांडरे एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे*

*जल कार्य प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा द्वारा पीएचई के बजट पर चर्चा की*

*मेयर इन काउंसिल की बैठक के पश्चात जल कार्य समिति के प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा द्वारा चामुंडा माता स्थित पीएचई कंट्रोल रूम पर अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार एवं संबंधित के साथ पीएचई विभाग के बजट पर चर्चा की गई जिसमें पूंजीगत प्राप्तियां एवं व्यय पर जानकारी ली गई!