जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महाकाल मंदिर को भेंट की ई-कार्ट

उज्जैन, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति को एक 14-सीटर इलेक्ट्रिक ई-कार्ट दान की।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधि ने बताया कि आगामी सिंहस्थ मेले और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह ई-कार्ट दान की गई है। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस एन सोनी एवं सहायक प्रशासक श्री प्रतीक द्विवेदी द्वारा आभार व्यक्त किया है।